पंजाब के किसानों के लिए गुड न्यूज, गेहूं मंडी ले जाने के लिए इस तरह बनाएं ई-पास

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2020 - 09:10 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में जल्द ही गेहूं की खरीद शुरू होने जा रही है। इसलिए आप ई-पास एक एप के जरिए भी बनवा सकते हैं। वहीं पंजाब मंडी बोर्ड ने कोविड-19 के संकट के मद्देनजर सुरक्षित और निर्विघ्न गेहूं की खरीद को यकीनी बनाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं।

खरीद बारे जानकारी प्राप्त करने और ई-पास लेने के लिए आप पंजाब मंडी बोर्ड की ई-पी.एम.बी. (E-PMB) एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। ई-पी.एम.बी. पर जाकर आपको पास बनाने के लिए उस व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर भरना होगा, जो गेहूं मंडी लेकर जाएगा।

गेहूं की खरीद से जुड़े किसी भी मसले की सहायता और हल के लिए प्रत्येक जिले के लिए अलग फोन नंबर दिए गए हैं।

गेहूं की निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाने के लिए मंडी बोर्ड और राज्य की खरीद एजेंसियोँ के सेवामुक्त कर्मचारियों को भी वापस बुलाया जा रहा है और राज्य की चार खरीद एजेंसियों के समर्पित स्टाफ को खरीद प्रक्रिया की निगरानी के लिए रखा गया है। 2-3 खरीद केन्द्रों की निगरानी के लिए एक इंस्पेक्टर होगा।

Edited By

Sunita sarangal