Credit Card अप्लाई करने वाले हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ठगी का शिकार

punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 12:36 PM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा, कुमार): एक फौजी को साइबर क्राइम ठगी का शिकार बना कर उसके खाते में से 4 लाख 75 हजार रुपए निकलवा लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह ठगी सैनिक का क्रेडिट कार्ड चालू करने के नाम पर की गई है। 

थाना कैंट के प्रमुख कृपाल सिंह ने बताया कि भारतीय सेना में तैनात सुभरता दित्ता निवासी पश्चिमी बंगाल ने बताया कि उसका बैंक खाता पश्चिमी बंगाल के जिला निंदीया के भारतीय स्टेट बैंक में है। उसकी ड्यूटी फिरोजपुर में है। उसने अपना क्रेडिट कार्ड अप्लाई किया हुआ है, इसके लिए उसने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लेकर बातचीत की तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे एक डैस्क रिमोट कंट्रोल एप डाउनलोड करने को कहा। उसने एप डाउनलोड की तो एक वन टाइम पासवर्ड आया, जो उसने बातचीत कर रहे व्यक्ति को बता दिया।

इसके बाद उसके खाते में से 11000 रुपए निकल गए और उसके एस.बी.आई. खाते में जमा 5.16 लाख रुपए के फिक्स्ड डिपॉजिट में से 4.64 लाख रुपए निकल जाने का मेसेज आया। उसने आरोप लगाए कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे अपनी ठगी का शिकार बनाकर खाते में से 4.75 लाख रुपए निकलवा लिए हैं। थाना प्रमुख के अनुसार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश की जा रही है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal