Credit Card अपडेट करने का आए लिंक तो हो जाएं सावधान, कहीं फंस न जाएं आप

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2024 - 11:38 AM (IST)

जालंधर : थाना बस्ती बावा खेल के इलाके में क्रैडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर करीब 3 लाख रूपए की ठगी करने के मामला सामने आया है। इसे लेकर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रहने वाले जतिन खुराना पुत्र इंद्र लाल खुराना की शिकायत के आधार पर उससे ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ 154 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है।

केस दर्ज किए जाने की पुष्टि एस.एच.ओ. बस्ती बावा खेल बलजिंदर सिंह भिंडर ने की है। उन्होंने बताया कि ए.सी.पी. वेस्ट हर्षप्रीत सिंह की जांच के बाद उक्त मामला दर्ज किया गया है। जतिन खुराना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पास आई.सी.आई.सी. बैंक का क्रैडिट कार्ड है। उसके मोबाइल पर एक काल आई। काल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह आई.सी.आई.सी.आई. बैंक से बोल रहे हैं। उसने कहा कि आपका क्रैडिट कार्ड अपडेट करना है। जतिन के अनुसार उसने कहा कि उसका क्रैडिट कार्ड तो घर पड़ा है। उन्होंने कहा कि वह उसे लिंक भेजते हैं और आपने सिर्फ लिंक पर ही ओपन करना है, क्रैडिट कार्ड अपडेट हो जाएगा। उसने कहा कि उसने उनके दिए हुए लिंक पर क्लिक किया तो उसके क्रैडिट कार्ड से पैसे निकलने के मैसेज आने लग पड़े। चार बार पैसे निकल गए। तीन बार 99-99 हजार और एक बार 2 हजार रुए निकल गए। उसके बाद उसने अपना क्रैडिट कार्ड ब्लाक करवा दिया। जतिन ने कमिश्नरेट पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके क्रैडिट कार्ड से पैसे निकालने वाले लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उसके पैसे उसे वापिस दिलाए जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News