तड़कसार गोलियां चलने से कांपा आदमपुर का यह इलाका, दहशत में लोग

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 02:33 PM (IST)

आदमपुर  (दिलबागी, ​​चांद): आदमपुर थाना अंतर्गत पंडोरी निझरां गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर रंजिश के चलते कोठी में अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। इस दौरान जनहानि से बचाव रहा। नवशरण कौर पत्नी स्व. तरनतेज सिंह निवासी पंडोरी निझरां ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि वह घर में अकेली रहती है।  रात में वह अपने घर में सोई हुई थी और उसके घर में काम करने वाला राज कुमार बाहर बरामदे में सो रहा था। उसकी पत्नी मेरे साथ सोई थी। उसके दोनों लड़के साथ वाले कमरे में सो रहे थे कि आज तड़के करीब 3 बजे कुछ लोग घर के बाहर का गेट फांद कर उसे जान से मारने की नीयत से उसके घर पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।  जब वह और राज कुमार उठे और बाहर की लाइट जगआी  तो वे लोग  गाली-गलोज करते हुए  बाहर खड़ी कार में बैठ गए और अपने दूसरे साथियों के साथ भाग गए।

उन्होंने अपनी दरखास्त  में आरोप लगाया कि उनका जमीनी झगड़ा अनूप सिंह उर्फ नूपी निवासी पंडरी निझरां  और हरविंदर सिंह उर्फ ​​पप्पू पुत्र शिव सिंह निवासी गढ़ी बख्शा के साथ अदालत में झगड़ा चल रहा है। उन्होंने मेरे पीछे कमाद को भी आग लगा दी। उनका आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई हैं। नवशरण कौर ने कहा कि उनका उक्त आरोपियों के साथ हाईकोर्ट में केस चल रहा है। इनसे उसकी जान को खतरा है। उसने पहले भी इस बाबत लिखित शिकायत पुलिस को की हुई है।


   
आदमपुर थानाध्यक्ष सिकंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही रात साढ़े तीन बजे के करीब ए.एस.आई. भूपिंदरपाल सिंह सहित पुलिस पार्टी घटना स्थल पर पहुंची और आरोपियों द्वारा चलाई गई गोलियों के खोल व अन्य गोली सिक्का बरामद कर जांच शुरू की। घटना की जानकारी डी.एस.पी. को मिली तो वह आदमपुर सरबजीत राय घटना स्थल पर पहुंचे और गहराई के साथ घटना की जांच की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से 32 बोर पिस्टल के 8 खाली खोल बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila