क्रिकेटर सुरेश रैना के परिजनों का कत्ल राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल: मजीठिया

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 01:49 PM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब में क्रिकेटर सुरेश रैना के दो परिजनों का कत्ल हुआ है, जो राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। अकाली नेता ने सुरेश रैना के साथ-साथ उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतर्राष्ट्रीय स्टार को अपने परिवार के साथ हुई घटना के कारण आई.पी.एल.-2020 से बाहर होना पड़ा। मजीठिया ने कहा कि राज्य में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं, एक लड़की के साथ कुछ दिन पहले छीना-झपटी की घटना में हमला हुआ। 65 साल की महिला ईंट भट्ठा मालिक को पायल में उसके घर के बाहर मार दिया गया और अमृतसर में लुटेरों ने एक मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी और पैसे लेकर भाग निकले। वहीं एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि डकैतियों और लूट के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News