क्रिकेटर हरमनप्रीत और मनप्रीत के लिए बड़ी राहत, बचा रहेगा DSP का पद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 01:26 PM (IST)

चंडीगढ़: बी.ए. की फर्जी डिग्री के कारण विवादों में फंसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर और मनप्रीत कौर को पंजाब सरकार की तरफ से बड़ी राहत दी गई है। पंजाब सरकार ने नरम रुख अपनाते हुए हुए दोनों खिलाड़ियों को डी. एस. पी. बनाए रखने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री दफ़्तर के आधिकारियों ने बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों को सम्मान के तौर पर  डी. एस. पी. बनाए रखते हुए 3 सालों में डिग्री की पढ़ाई पूरी करने का मौका दिया जा सकता है। डिग्री हासिल करन के बाद दोनों खिलाड़ी रेगुलर तौर पर डी.एस. पी. के पद पर वेतन सहित सभी सुविधाएं लेने की हकदार हो जाएंगी।


उल्लेखनीय है कि अर्जुन अवार्ड विजेता पंजाब की क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर की बी. ए. की डिग्री का रिकार्ड ना मिलने पर पंजाब सरकार ने उसे डी.एस. पी. के पद से हटाकर कांस्टेबल का पद देने की पेशकश की थी लेकिन उसके पिता ने इस पेशकश को इसलिए ठुकरा दी कि इसी डिग्री के सहारे हरमनप्रीत ने रेलवे में नौकरी की है और डी. एस. पी. का पद पद पाने के लिए उसने यह नौकरी छोड़ दी थी। ऐसी ही हालत अंतरराष्ट्रीय एथलीट मनदीप कौर की है। उसे भी सरकार ने यह कहते हुए डी.एस. पी. के पद से हटा दिया था कि वह ग्रैजुएट नहीं है।
 

Vatika