छत से मासूम का श/व मिलने का मामला, महिला आरोपी गिरफ्तार, दंग कर देगा मामला
punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2026 - 01:49 PM (IST)
लालडू (गुरजीत, अनिल): यहां गांव बल्लोपुर में ढाई साल के मासूम गुरसांझ सिंह की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सोनिका पत्नी रेशम निवासी गांव बल्लोपुर, थाना लालड़ू के रूप में की है। महिला आरोपी की उम्र करीब 22 साल है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक 15 नवंबर को गुरसांझ सिंह के पिता गुरविंदर सिंह निवासी बल्लोपुर ने अपने ढाई साल के बच्चे के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार के मुताबिक बच्चा 14 नवंबर को दोपहर करीब 1.30 बजे घर के बाहर खेलने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन 15 नवंबर को बच्चे की लाश पड़ोसी राजबीर सिंह की छत से बरामद हुई। परिवार को शक है कि बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई है।
इस संबंध में थाना लालड़ू में केस 15 नवंबर को दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने CCTV फुटेज, टेक्निकल सबूत और साइंटिफिक तरीके से जांच की। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि महिला आरोपी का कुछ दिन पहले मिसकैरेज हो गया था। इस वजह से वह मेंटल स्ट्रेस में थी। पुलिस का दावा है कि इसी मेंटल स्ट्रेस की वजह से उसने गुस्से में आकर बच्चे की हत्या कर दी और बाद में शव को घर की छत पर रख दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लेने के लिए अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

