Crime : घर पर हमला कर और चलाई गोलियां, 2 के खिलाफ मामला दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 09:01 PM (IST)
गढ़शंकर (भारद्वाज): मंगलवार रात माहिलपुर ब्लॉक के मोतिया गांव में घरों में बैठे लोग उस समय भयभीत हो गए जब उन्होंने गोलियां चलने व हंगामे की आवाजें सुनाई दीं। जब वे मौके पर पहुंचे तो हमलावर जोर-जोर से ललकारे मारते हुए घटनास्थल से भाग गए। हमलावरों की यह पूरी हरकत सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई। इस संबंध में चब्बेवाल पुलिस ने जगतार सिंह पुत्र अजैब सिंह और अजैब सिंह पुत्र लीक्ड सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
दर्ज मामले के अनुसार अंकुश अग्निहोत्री पुत्र अशोक कुमार निवासी मोतिया ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह 29 सितम्बर की रात करीब 10:45 बजे अपने घर में था, तब 10/12 अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से उसके घर पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने घर के अंदर खड़ी 2 मोटरसाइकिलों, ए.सी., सी.सी.टी.वी. कैमरों और खिड़कियों के शीशे तोड़ते हुए जोर-जोर से हंगामा करना शुरू कर दिया।
उसने बताया कि शोर सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकलकर हमारे घर की ओर आए, तभी हमलावरों में से एक जगतार सिंह ने हवा में गोलियां चलाईं और सभी मौके से फरार हो गया। अंकुश ने पुलिस को बताया कि जगतार सिंह से उसका पुराना विवाद था और वह हमसे व्यक्तिगत दुश्मनी रखता है। इस बयान के आधार पर चब्बेवाल पुलिस स्टेशन ने जगतार सिंह और उसके पिता अजैब सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर की।

