दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की बेरहमी से ह/त्या के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 01:33 PM (IST)

महल कलां/बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): सब-डिवीजन महल कलां के अधीन पड़ते गांव चन्नणवाल में आज दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने खेतों में चारा लेने गई अपनी पत्नी के सिर पर गंडासे से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में खुद भी कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत से गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे घटी। मृतका कुलविंदर कौर मवेशियों के लिए चारा लेने खेतों में गई हुई थी। इसी दौरान उसका पति भोला सिंह खेत पहुंच गया और उसने कुलविंदर कौर के सिर पर गंडासे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद भोला सिंह ने भी कोई जहरीली चीज़ खा ली, जिसके चलते उसकी भी मौत हो गई।

घरेलू क्लेश बना घटना की वजह 

वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी जसविंदर कौर पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शवों को कब्ज़े में लेकर कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार घटना के पीछे घरेलू क्लेश मुख्य कारण सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि भोला सिंह नशे का आदी था और घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 

इस दुखद घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मृतक पति-पत्नी अपने पीछे चार बच्चे (तीन बेटियां और एक बेटा) छोड़ गए हैं। इनमें से एक बेटी विवाहित है, जबकि दो बेटियां और बेटा अभी अविवाहित हैं। माता-पिता के एक ही दिन चले जाने से बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News