विवाह वाले दिन शादीशुदा प्रेमी संग भागी लड़की,ऐसी हालत में मिली लाशें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 04:36 PM (IST)

तपा मंडी (शाम,गर्ग): पांच दिन पहले गांव रूड़ेके कलां से विवाह वाले दिन घर से अपने प्रेमी के साथ फरार हुई लड़की तथा उसके प्रेमी का गला सड़ा शव रूड़ेके कलां के खेतों में मिला है। मृतक लड़की की पहचान किरण जबकि उसके प्रेमी की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत की पत्नी सात माह की गर्भवती है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार रूड़ेके कलों का किसान कुलविन्दर सिंह पुत्र भोला सिंह जब अपने साथी के साथ अपने खेत में सरसों काटने के लिए गया तो खेत में से आ रही बदबू कारण उसका ध्यान शवों की तरफ गया। शवों को देक उसके शोर मचाने के बाद लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए। मौके पर मौजूद लोगों अनुसार मृतकों के पास से कीटनाशक दवा पड़ी थी जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी की है। मौके पर मौजूद डी.एस.पी. साधू अच्छरू राम शर्मा और एस.एच.ओ. रूड़ेके कलां मनजीत सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले की गहराई के साथ जांच कर रही है। मौका वारदात से दोनों मृतकों के मोबायल भी मिले हैं। जिक्रयोग्य है कि  थाना रूड़ेके में लड़की के परिजनों ने  दो औरतें समेत चार व्यक्तियों पर अपनी लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने का पर्चा दर्ज करवाया था।  

Sonia Goswami