नशे में धुत्त महिला से गैंगरेप, नग्नावस्था में ट्रक से फैंककर चालक हुआ फरार

punjabkesari.in Tuesday, May 08, 2018 - 07:20 AM (IST)

गोराया (मुनीश): आज उस समय मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई जब एक महिला को नग्नावस्था में नैशनल हाईवे व स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप ट्रक चालक फैंक कर फरार हो गया। उक्त पीड़ित महिला जो कि नशे की हालत में बताई जा रही थी, बार-बार कह रही थी कि उसके साथ 5 लोग दुष्कर्म करने के पश्चात उसे नग्नावस्था में यहां फैंक कर फरार हो गए। लोगों ने गोराया पुलिस को महिला बारे सूचित किया तो मौके पर पहुंचे ए.एस.आई. जगदीश राज व हैड कांस्टेबल गुरचेतन सिंह ने कपड़े मंगवाए और महिला को सौंपे। इस दौरान पीड़िता चिल्लाते हुए कई बार बेहोश होकर गिरी। वह बार-बार पुलिस कर्मचारियों के पैरों में गिर कर उसे अस्पताल व थाने ले जाने के लिए कहती रही। 

न मिली एंबुलैंस व न ही पुलिस की गाड़ी
पुलिस की ओर से पीड़िता को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलैंस को फोन किया लेकिन जवाब मिला कि उनकी एंबुलैंस खराब है। दूसरे पुलिस की सरकारी गाड़ी फिल्लौर गई हुई थी, इस कारण काफी देर तक महिला अपने इलाज के लिए मिन्नतें करती रही। काफी देर के बाद जैसे-तैसे महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। ए.एस.आई. जगदीश राज ने बताया कि महिला नशे की हालत में है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह तो डाक्टरी जांच के पश्चात ही पता चलेगा।

परिजनों ने किया हुआ है बेदखल 
ए.एस.आई. जगदीश राज ने बताया कि उक्त महिला जालंधर की रहने वाली है। इसके परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने उसे बेदखल किया हुआ है। जांच अधिकारी ने कहा कि महिला के साथ जो भी वारदात हुई है वह खन्ना में हुई है। उन्होंने खन्ना पुलिस को सूचित कर दिया है। खन्ना पुलिस आकर पीड़ित महिला को अपने साथ ले जाकर वहां बनती कार्रवाई करेगी।

Anjna