नशेड़ी पति आधी रात को बन गया खलनायक,पत्नी को नींद से जगा दाग दी चार गोलियां

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 03:43 PM (IST)

फिल्लौर(भाखड़ी):  नशे में धुत पति ने आधी रात को खलनायक रूप अख्तयार कर पत्नी पर चार गोलियां दाग दी। इसमें से एक गोली पत्नी को लगी जिस कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फरार पति पर पुलिस ने मुक्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

पीड़ित राजविंदर कौर (30) ने बताया कि पांच वर्ष पहले उसकी शादि सिधवां बेट लुधियाना के रहने वाले अमरजीत सिंह से हुई थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसके दो बच्चे लड़का (6 वर्ष) व  लड़की (10 वर्ष )की है, जबकि पहली पत्नी से अमरजीत के भी चार बच्चे है। शादी के बाद उसे पता चला कि अमरजीत जो कोई काम धाम नहीं करता, नशे का आदि है और उसका गल्त लोगों के साथ उठना बैठना है। वह नशे में अक्सर उसे कहता था उसके पास अवैध हथियार रिवाल्वर व पिस्टल होते है। पिछले दो माह से वह फिल्लौर के गांव पंजढेरा जगतपुरा में किराए के मकान में आकर रहने लगी। वह लोगों के घरों में साफ सफाई कर बच्चों का पालन पोषण कर रही है। इस दौरान उसका पति  दो बार उसे मिलने आया और उसके कमाए पैसे ले नशा खरीदने लगा। 


राजविंदर कौर ने बताया कि गत रात्रि 12 बजे जब वह दोनों बच्चों के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थी तो उसका पति नशे में धुत दीवार फांद कर घर के अंदर दाखिल हुआ। फिर उसने उसके सीने पर पिस्टल रख कर जैसे ही गोली चलाने की कोशिश की तो पत्नी ने उसे धक्का मार दिया जिससे गोली पत्नी की बाजु में लगी। गोली की आवाज सुनकर उसके दोनों बच्चे भी जाग गए। पत्नी ने दोनों बच्चों के साथ घर के कमरे में अपने आप को बंद कर लिया । इसके बाद पति ने पत्नी व बच्चों को मारने के लिए दूसरी गोली खिड़की में मारी जिससे खिड़की का शीशा टुट गया। मां ने बच्चों को बैड के नीचे छुपा कमरे की लाईटें बंद कर जमीन पर लेट गई। पति ने फिर उनपर दो और गोलीयां दागी। इसके बाद उसने पत्नी को मोबाइल की लाईट से खुन से लथपथ जमीन पर गिरा देख उसे मरा समझ भाग गया। 


पति के भागने के एक घंटे बाद दोनों भाई बहन बैड के नीचे से बाहर निकले और जैसे ही उन्होंने हिम्मत कर कमरे की लाईट जगाई तो मां को फर्श पर खुन से लथपथ गिरा देखा। बेटी ने रात्रि सवा 1 बजे पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई नहीं आया। आखिरकार लड़की आधी रात को दूसरे मोहल्ले में रहती अपनी दूर की रिश्तेदार महिला के घर पहुंची। जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।  डाक्टरों के मुताबिक गोली महिला के बाजु से आरपार हो गई। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने घटना स्थल से चार चले हुए कारतुस  अपने कब्जे में लेकर महिला की शिकायत पर उसके पति के विरुद्ध इरादा-ए-कत्ल का मुक्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  


 

Punjab Kesari