पिता का आरोप, महज 18-19 हजार रुपए की खातिर मार डाला मेरा बेटा

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 07:15 AM (IST)

फिरोजपुर (जैन): शादी अटैंड करने गए एक युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। एस.एच.ओ. मोहित धवन ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता का आरोप है कि उसका बेटा सुखविन्द्र सिंह (38) अपने परिवार के साथ सद्दूशाह वाला में शादी समारोह में गया था। सुखविन्द्र वहां पर एक व्यक्ति से मिला और वह उसे खेतों में मोटर के पास ले गया। आरोप है कि सुखविन्द्र के पास करीब 18-19 हजार रुपए की राशि थी, जिसके चलते उक्त युवक ने उसे कुछ खिलाकर या कुछ इंजैक्शन लगा दिया, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई।

मृतक के पिता मुताबिक उसके बेटे की नशामुक्ति हेतु दवाई भी चल रही थी। थाना आरिफके पुलिस ने मृतक के पिता जसवंत सिंह के बयानों के आधार पर सुखजीत सिंह निवासी गांव अक्कू वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. ने बताया कि मौत किन कारणों से हुई है, इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। 

Anjna