6 सालों से पति के धोखे का दंश झेल रही यह विवाहिता, लगाई इंसाफ की गुहार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 07:52 AM (IST)

बठिंडा (सुखविंद्र): एक विवाहिता ने पति पर धोखा देने के आरोप लगाते डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई है। प्रैस क्लब में जानकारी देते गुरप्रीत कौर निवासी जालंधर ने बताया कि उसका विवाह 2007 में बठिंडा में हुआ था। उसके परिवार द्वारा अपनी हैसीयत मुताबिक दहेज दिया गया था परन्तु कुछ समय बाद ही उसके पति व ससुराल परिवार ने उसको तंग-परेशान करना शुरू कर दिया। उसके एक लड़का व लड़की है। 2013 में उसका पति उनको छोड़कर मलेशिया चला गया। इसके बाद उसको कोई खर्चा नहीं भेजा और न ही उससे बातचीत की। 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मलेशिया जाकर उसके पति ने किसी अन्य लड़की से दूसरी शादी कर ली है। पति के इंतजार में उसने लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम कर अपने बच्चों का पालन-पोषण किया। इंसाफ के लिए वह पति के पीछे मलेशिया भी गई परन्तु उसका पति वहां से उक्त महिला के साथ भारत भाग आया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ जालंधर में रह रहा है। पीड़ित महिला ने डिप्टी कमिश्नर से मांग की कि आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई कर उसे व उसके बच्चों को इंसाफ दिया जाए। 

Anjna