फगवाड़ा: गेस्ट हाउस के कमरे का दरवाजा खोलते ही उड़े सबके होश, फैली सनसनी

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 06:15 PM (IST)

जालंधर (सोनू) : फगवाड़ा शहर के गेस्ट हाउस में उस समय हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही गेस्ट हाउस कर्मियों ने तुरन्त इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान नवजोत सिंह (24 वर्षीय) पुत्र रेशम लाल निवासी गांव बिशुई, होशियारपुर के रूप में हुई है। 

मामले संबंधी जानकारी देते हुए गैस्ट हाउस में काम करने वाले राजा ने बताया कि कल रात करीब 9.30 बजे उनके गेस्ट हाउस में एक युवक ने आकर कमरे के लिए अपने दस्तावेज जमा करवाए। जब उससे कमरे का कारण पूछा तो उसने कहा कि, वह यहां पर एडमिशन के लिए आया है। इसके बाद उसने 10 बजे कमरे से आकर पिज्जे के लिए ऑर्डर किया। जब गैस्ट हाउस कर्मी पिज्जा लेकर कमरे में गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद गैस्ट हाउस कर्मियों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर युवक ने सुसाइड किया हुआ था। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमनदीप कौर ने बताया कि, उन्हें गेस्ट हाउस से फोन आया कि युवक कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। जब पुलिस टीम मौके पहुंची तो युवक का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। सीसीटीवी में युवक कमरे में आते हुआ दिखाई दिया। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया है और जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News