विधानसभा चुनाव लड़ रहे इतने उम्मीदवारों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 10:08 AM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): पंजाब इलैक्शन वॉच एंडएसोसिएशन फॉर डैमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ए.डी.आर.) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव लड़ रहे 1304 में से 1276 उम्मीदवारों द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष दायर हलफनामों का विश्लेषण किया है। यह रिपोर्ट जसकीरत सिंह ट्रस्टी ए.डी.आर परविंद्र सिंह किटना पंजाब इलैक्शन वॉच द्वारा जारी की गई। 1276 उम्मीदवारों में से 228 राष्ट्रीय दलों के हैं, 256 राज्य दलों के हैं, 345 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दलों से हैं और 447 उम्मीदवार स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं।

विश्लेषण किए गए 1276 उम्मीदवारों में से 315 (25 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में विश्लेषण किए गए 1145 उम्मीदवारों में से 100 (9 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए थे। 218 ( 17 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में 77 (7) प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे। प्रमुख दलों में शिअद से विश्लेषण किए गए 96 उम्मीदवारों में से 60 ( 63 प्रतिशत), 'आप' के विश्लेषण किए गए 117 उम्मीदवारों में से 27 (23 प्रतिशत), भाजपा से विश्लेषण किए गए 71 उम्मीदवारों में से 15 (21 प्रतिशत) ने अपने हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए।

1276 उम्मीदवारों में से 521 करोड़पति 
रिपोर्ट के अनुसार 1276 उम्मीदवारों में से 521 (41 प्रतिशत) करोड़पति हैं। 2017 के चुनावों में 1145 उम्मीदवारों में से 428 (37 प्रतिशत) करोड़पति थे। 2022 में चुनाव लड़ने वाले प्रति उम्मीदवार की संपत्ति का मूल्य औसत 4.31 करोड़ रुपए है। 2017 में यह औसत 3.49 करोड़ रुपए थी। सबसे ज्यादा संपत्ति वाले उम्मीदवार एस.ए.एस. नगर से 'आप' के कुलवंत सिंह 238 करोड़, शिअद के सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से 202 करोड़, मुक्तसर से कांग्रेस की करण कौर 155 करोड़ पर हैं। 5 उम्मीदवारों ने शून्य संपत्ति घोषित की है। सबसे अधिक देनदारी घोषित करने वाले उम्मीदवारों में कटग्रेस के राणा गुरजीत सिंह हैं जिन पर 71.75 करोड़, शिअद के सुखबीर सिंह बादल 66.95 करोड़, 'आप' के अमन अरोड़ा पर 22.88 करोड़ की देनदारी है। सबसे अधिक वार्षिक आय घोषित करने वाले उम्मीदवारों में एस.ए.एस. नगर से 'आप' के कुलवंत सिंह 16.33 करोड़, 'आप' के अमन अरोड़ा 5.66 करोड़, कांग्रेस के मनप्रीत सिंह बादल 3.15 करोड़ हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News