CRPF जवान की शर्मनाक हरकत, रात को जबरन पत्नी से किया ऐसा काम कि थाने पहुंचा मामला

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 10:08 AM (IST)

बीजा(बिपन) : घरेलू विवाद के चलते पत्नी से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने पर सी.आर.पी.एफ. जवान के खिलाफ  दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। कथित आरोपी की पहचान जगपाल सिंह निवासी जब्बोमाजरा थाना अमरगढ़ जिला संगरूर के तौर पर हुई है। जिसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

शिकायतकत्र्ता के अनुसार उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद लड़का पैदा हुआ। इसके बाद उसका अपने पति जगपाल सिंह के साथ झगड़ा रहने लगा। लंबे विवाद के बाद पति ने खर्चा भी बंद कर दिया। शिकायतकत्र्ता  ने बताया कि उसका बेटा जब्बोमाजरा में पढ़ाई करता है। इस लिए उसके पेपर दिलवाने के लिए वह अपनी बहन के पास बेर खुर्द आई थी। वहां गत 10 मार्च को उसका पति फैसला करने की बात कहते हुए आया और रात वहीं रुक गया और रात को जबरदस्ती 2-3 बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन उसने घर आकर अपनी माता को जानकारी दी और पुलिस के पास बयान दर्ज करवाते हुए मामला दर्ज कराया। महिला थानेदार राजवंत कौर ने कहा कि कथित आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News