कपूरथला जेल की सुरक्षा करेंगे CRPF के 70 जवान

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 07:17 PM (IST)

लुधियाना(स्याल): विगत कुछ अर्से से पंजाब की विभिन्न जेलों में हुई वारदातों व जेल में तैनात कर्मचारियों की असफलताओं की वजह से हो रही किरकरी के दृष्टिगत पंजाब सरकार ने सी.आर.पी.एफ की मदद लेने का फैसला किया और केन्द्र में गृह मंत्रालय से गुहार लगाई। विस्तृत प्रक्रिया के बाद आज सुहब 11 बजे के लगभग ताजपुर रोड़, सैंट्रल जेल में सी.आर.पी.एफ के जवानों की एक टुकड़ी अधिकारियों सहित पुहंच गई। जोकि जल्द ही जेल मैनूयल की जानकारी प्राप्त करने के एक सप्ताह तक मोर्चा संभालेगी। ज्ञात रहे कि पंजाब की जेलों के अंदर प्रतिबंधित मोबाइल, नशा व अन्य प्रकार के वर्जित सामान की आपूर्ति को रोकने में राज्य की जेलों में तैनात कर्मचारियों की लाख कोशिशों के बाद लगाम लगाने में असफल रहे। अकसर कर्मचारियों के जेल में बंद गैंगस्टरों व अन्य बंदियों से मिलीभगत के आरोप भी लगते रहे हैं। इसी के चलते पंजाब सरकार को सी.आर.पी.एफ मंगवाने का कठोर निर्णय लेना पड़ा।

अधिकारियों से आदेश मिलने पर ही देंगे जानकारी
सी.आर.पी.एफ के डी.एस.पी राजेश के नेतृत्व में 12 के लगभग सब इंस्पैक्टर ए.एस.आई सहित 70 जवानों की तीन गाडिय़ां जेल परिसर मेें पहुंची, जबकि कुल संख्या 135 की बताई जा रही है लेकिन कई अधिकारी व जवान छुट्टी पर गए हैं। डी.एस.पी राजेश से पूछे जाने पर उनका कहना था कि उच्चधिकारियों से आदेश मिलने पर ही मीडिया को जानकारी उपलब्ध करवा सकेंगे।

जवानों के कार्यों की रिर्पोट ए.डी.जी.पी (जेल) को भेजेगें
जेल में सी.आर.पी के कार्यों की रिपोर्ट पंजाब सरकार या केन्द्र सरकार को भेजी जाएगी। सुपरीडेंट का कहना था ड्यूटी दौरान किए कार्यों की रिर्पोट ए.डी.जी.पी (जेल) प्रवीण कुमार सिन्हा को भेजी जाएगी।

सी.आर.पी.एफ बैरकों में करेंगे सर्च
सैंट्रल जेल की बैरकों में 3200 कैदियों व हवालातियों की संख्या है और आज की गिनती 3350 के लगभग है जबकि हाई सिक्योरिटी जोन में 13 गैंगस्टर, 62 कुख्यात अपराधी, एन.डी.पी.एस एक्ट में 850 हवालाती व 350 के लगभग कैदियों की संख्या है। जेल के अंदर प्रत्येक बैरकों में सी.आर.पी.एफ के जवान तैनाती के बाद सर्च किया करेंगे अन्य कोई भी कर्मचारी को सर्च में शामिल नहीं किया जाएगा।

जेल ड्यूडी, मुलाकात व दीवार के रास्ते पर होगी तैनाती
जेल ड्यूडी में कैदियों व हवालातियों के पेशी से वापिस आने, नए आने वाले बंदियों व मुलाकात करने आने वाले परिजनों द्वारा साथ लाए सामान की तलाशी, जेल की दीवार रास्ते पर गशत करने के लिए सी.आर.पी.एफ जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गैंगस्टरों के हाई सिक्योरटी जोन के साथ चार जोनों में इनकी तैनाती की जाएगी।

सी.आर.पी.एफ जवानों को जेल अंदर हथियार ले जाने की होगी मनाही
जेल मेें तैनात सी.आर.पी.एफ जवान सर्च करने हेतु ले जाएं जाएंगे जबकि जेल अंदर किसी प्रकार के हथियारों के साथ जवानों को जाने की इजाजत नहीं होगी।
 

Vaneet