बेरहम पति का दिल-दहला देने वाला कारनामा, पत्नी की हत्या कर किया ये कांड

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2024 - 12:06 PM (IST)

घल्लखुर्द : थाना घल्लखुर्द की पुलिस ने गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला में पत्नी की हत्या कर उसका शव नहर में फैंकने वाले पति के खिलाफ मृत महिला के पिता के बयानों पर मामला दर्ज किया है। पता चला है कि पुलिस ने मृतक महिला का शव गांव बेगू की नगर से बरामद किया है। जानकारी देते हुए थाना घल्लखुर्द के इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता मेजर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी गांव दारापुर ने बताया कि उसकी बेटी चरणजीत कौर की शादी आरोपी जसवंत सिंह उर्फ ​​निक्का पुत्र उरकपाल सिंह निवाली रत्ता खेड, पंजाब सिंह वाला से हुई थी। वह अक्सर चरणजीत कौर से झगड़ा करता रहता था।      

उन्होंने बताया कि जसवंत सिंह ने 13 जुलाई 2024 को अपनी पत्नी चरणजीत कौर की हत्या कर उसका शव गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह से भंगड़ की ओर जाती नहर में फैंक दिया था जिसे गांव रुकना बेगू नहर से बरामद कर लिया है। मामले की जांच कर रहे  गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News