CBSE ने रिकॉर्ड 19 दिनों में जारी किया CTET का रिजल्ट,22.55 प्रतिशत कैंडीडेट ही हुए पास

punjabkesari.in Saturday, Dec 28, 2019 - 09:09 AM (IST)

लुधियाना(विक्की): सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने एक नई मिसाल कायम करते हुए 8 दिसम्बर को करवाई गई सी.टी.ई.टी. की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है। मात्र 19 दिन में ही रिजल्ट जारी होने की सूचना मिलते ही कैंडीडेट्स भी हैरान हो गए। बता दें कि कुछ दिनों पहले परीक्षार्थियों की आंसर की जारी हुई थी। 

सी.बी.एस.ई. के मुताबिक सी.टी.ई.टी. परीक्षा में करीब 28 लाख से ज् यादा उममीदवारों ने हिस्सा लिया था जिसमें से 5.42 लाख यानि 22.55 प्रतिशत कैंडीडेट इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।  सी.बी.एस.ई. ने देश के 110 शहरों में 8 दिसम्बर को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी.टी.ई.टी.) आयोजित की थी। परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। पेपर 1 उनके लिए है जो कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं और पेपर-2 उनके लिए है जो कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। पेपर के लिए करीब 28.32 लाख कैंडीडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाई थी। इसमें से पेपर-1 कुल 16,46,620 ने दिया और पेपर-2 में 11,85,500 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। कुल 24.5लाख स्टूडैंट्स इसमें शामिल हुए थे। पेपर-1 में करीब 2.47 लाख एवं पेपर टू में करीब 2.94 लाख कैंडीडेट्स पास हुए हैं। 

swetha