यात्रियों के लिए सुरक्षा के बाद सुविधा, अब इन रूटों पर फिर दौडेंगी CTU बसें
punjabkesari.in Tuesday, May 13, 2025 - 10:54 AM (IST)

चंडीगढ़ (प्रक्षित): भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण सी.टी.यू. ने बस सेवा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई थी। अब जब स्थिति सामान्य हो गई है तो चंडीगढ़ से जम्मू-कटरा रूट के लिए सी.टी.यू. बस सेवा फिर बहाल कर दी है। यह सेवा रविवार शाम से शुरू हो गई है। सी.टी.यू. अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ से जम्मू-कटरा के लिए प्रतिदिन चार बसें चलती हैं।
ये बसें पहले की तरह नियमित समय पर चलेंगी और यात्रियों को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से सेवा अस्थायी रूप से निलंबित की गई थी, लेकिन स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। सी. टी. यू. अधिकारी ने बताया कि बस सेवाएं बंद करने का निर्णय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here