चंडीगढ़ से पंजाब आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, बंद हुई रात की बस सेवा

punjabkesari.in Saturday, Apr 10, 2021 - 10:34 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र): पंजाब में कोरोना के यू.के. स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) ने चंडीगढ़ से पटियाला, अमृतसर, लुधियाना और पठानकोट के बीच रात को चलने वाली बसों को बंद कर दिया है। 

इसके अलावा पंजाब में लगाए गए रात्रि कर्फ्यू की वजह से सी.टी.यू. ने विभिन्न जिलों के लिए रात की बस सेवा को भी बंद कर दिया है। इस फैसले के तहत अब रात 10.30 बजे के बाद चंडीगढ़ से सी.टी.यू. की कोई भी बस पंजाब के किसी भी जिले में नहीं जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारी के अनुसार सवारियां नहीं मिलने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

Content Writer

Vatika