Breaking : पंजाब में बम धमाके करने वाले 2 खतरनाक आरोपी डिपोर्ट! जहाज लैंड होते ही...
punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 01:01 PM (IST)
चंडीगढ़ : पंजाब में रेलवे लाइनों पर बम धमाकों की साजिश में शामिल आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर दिया गया है। जैसे ही दोनों आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, पंजाब पुलिस की एक टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों आरोपी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े बताए जा रहे हैं।
इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने सेंट्रल एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से पाबंदीशुदा संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आगे की जांच के लिए पंजाब लाया गया है। आरोपियों की पहचान अंबाला के रहने वाले गुरविंदर सिंह और पटियाला के रहने वाले मंजीत सिंह के तौर पर हुई है।
डी.जी.पी. ने बताया कि ये दोनों के.एफ.जे. से जुड़े एक टेररिस्ट मॉड्यूल से जुड़े थे। पंजाब पुलिस पहले ही इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चुकी है, जो पंजाब में रेलवे लाइनों पर IED ब्लास्ट में शामिल था, जिसने 23 जनवरी को सरहिंद ब्लास्ट किया था और 27 अप्रैल को पटियाला में धमाके की कोशिश की थी। इन मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से RPG लॉन्चर, IED, RDX, हैंड ग्रेनेड जैसे खतरनाक हथियार बरामद किए गए थे।
गौरव यादव ने आगे कहा कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि मलेशिया से काम कर रहे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स हैंडलर इस सबके पीछे हैं, जो इस सब की फंडिंग भी कर रहे थे। ये दोनों डिपोर्ट किए गए आरोपी विदेशी अकाउंट के ज़रिए पंजाब में बैठे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स एक्टिविस्ट की 'टेररिस्ट फंडिंग' में अहम भूमिका निभा रहे थे, ताकि पंजाब में टेररिस्ट हमले करके शांति भंग की जा सके। दोनों आरोपियों को पटियाला कोर्ट में पेश किया गया है और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
In a major intelligence-led operation, Punjab Police, with the cooperation of Central Agencies successfully secured the deportation of two wanted operatives linked to the banned Khalistan Zindabad Force (KZF) from #Malaysia. The accused were apprehended by Punjab Police at IGI…
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 19, 2026
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

