पंजाब में लगा कर्फ्यू, जालंधर डी.सी. ने दिए सख्त आदेश

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2020 - 02:24 PM (IST)

जालंधर (सोनू, जतिंदर): पंजाब में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे खतरे को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा पूरे राज्य में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पंजाब सरकार ने सभी जिलों के डी.सी. को सख्ती से इन आदेशों को लागू करवाने के हुक्म दिए हैं। कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा मिले आदेशों के बाद जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने आज 2 बजे के बाद पूरे जिले में कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। यह कर्फ्यू अगले आदेशों तक जारी रहेगा। इसके साथ ही किसी के भी घर से निकलने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। प्रशासन द्वारा यह भी आदेश दिए गए हैं कि इस कर्फ्यू में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News