साइबर ठगों ने जालंधर पुलिस के IG का बनाया फेक FB account, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, May 22, 2021 - 12:54 PM (IST)

जालंधर: पूरे पंजाब में ठग लोगों से पैसे ऐंठने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे है। इसी बीच आज के डिजिटल जमाने में साइबर क्राइम के मामले भी तेजी से बढ़ रहे है। इसी क्राइम की पीड़ितों की सूची में अब जालंधर रेंज के IG कौस्तुभ शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार शातिर ठगों ने जालंधर रेंज के IG कौस्तुभ शर्मा का फेक फेसबुक अकाउंट बनाया और उनकी प्रोफाइल लगाने के बाद लोगों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। 

इस बारे में जब उन्हें पता चला तो उन्होंने तुरंत फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर इस बारे में अपने दोस्तों को बताया। फिलहाल साइबर सेल्ल को इस बारे में सोचना दे दी गई है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच जारी है। जानकारी के लिए बता दें कि साइबर क्राइम का ग्राफ रोजाना बढ़ता जा रहा है। कई ऐसे मामले सामने आ चुके है जहां ठगों की तरफ से बड़े नेता, पुलिस अफसर या अन्य लोगों के अकाउंट हैक कर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है या उनकी फेक आईडी बनाकर लोगों से मदद में पैसे मांगे जा रहे है। ऐसे में इस मामले में भी जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News