बी.एस.एन.एल. के सर्वर लाइन्ज पर साइबर अटैक

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2020 - 03:44 PM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा के बी.एस.एन.एल. सर्वर लाइन्ज पर साइबर अटैक होने का समाचार मिला है। 

जानकारी के अनुसार कोई वायरस है जो सर्वर लाइन्ज में रन किया गया है। इसी के कारण एफ.टी.टी.एच. और इटरनैट की स्पीड पर काफी प्रभाव पड़ा है। इसी कारण जालंधर, नकोदर, फगवाड़ा, नवांशहर में एफ.टी.टी.एच. के कंज्यूमर्स को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जालंधर के जी.एम. सुनील कुमार ने सर्वर लाइन्ज पर वायरस अटैक होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसका हल निकाला जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News