गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर लेकर किया कॉल, खाते से उड़े लाखों रुपए

punjabkesari.in Friday, Jun 04, 2021 - 05:35 PM (IST)

जालंधर: ऑनलाइन ठगी करने वाले ठग आए दिन नए नए-नए तरीके खोजते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां के आदर्श नगर की रहने वाली महिला के खाते में से लाखों रुपए उड़ा लिए गए।

डाक्टर दमनदीप सिंह बिंद्रा ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि पिछले साल दिसंबर में उनके गूगल पे एप में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने गूगल से तीन नंबर लेकर कॉल की तो उन्हें शाम को एक कॉल आई। उन्होंने महिला से डिटेल पूछी और एक-एक करके खाते में से 5 बार पैसे निकाल लिए। जानकारी के अनुसार महिला के साथ 2.60 लाख रुपए की ठगी हुई है।

पुलिस ने मामला साइबर सैल को सौंप दिया था। साइबर सैल द्वारा की गई जांच में पता चला है कि सभी खाते उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं। साथ ही जिस नंबर पर कॉल आई थी वो नंबर पश्चिम बंगाल का है। पुलिस ने 5 महीनों की जांच के बाद 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal