Link पर Click करने से पहले Be Alert! फोन हैक कर साइबर ठगों ने उड़ाए लाखों
punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 06:48 PM (IST)
बठिंडा(विजय): साइबर ठगों का कहर जिले में लगातार जारी है। साइबर ठगों की ओर से लिंक भेजकर फोन हैक करने व बाद में खातों से पैसे निकाल लेने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बठिंडा में एक बार फिर से दो लोगों के फोन हैक करके उनके खातों से 2.63 लाख रुपये उड़ा लिए।
गुरजंट सिंह निवासी बठिंडा ने पुलिस को बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने उसका फोन हैक करके उसके खाते से 1,00,384 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसी प्रकार संतोश कुमार निवासी बठिंडा ने साइबर क्राइम सैल को बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा उसका फोन हैक कर लिया गया व बाद में उसके खाते से 1.63 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए गए हैं व अगली पड़ताल की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

