शातिर ठगों का कारनामा, व्यक्ति को जाल में फंसा ठगे 65 लाख

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 06:22 PM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): जिला कपूरथला में अज्ञात शातिर साइबर ठगों द्वारा मासूम लोगों से लाखों रुपए की ठगियां करने का दौर निरंतर जारी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कपूरथला में अब एक और व्यक्ति के साथ अज्ञात साइबर ठगों द्वारा 65 लाख 5 हजार 619 रुपए की ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी करने की सनसनीखेज सूचना मिली है।

ठगी का शिकार हुए संतोख सिंह वासी जिला कपूरथला ने साइबर क्राइम जिला कपूरथला की पुलिस को दी शिकायत में खुलासा किया है कि अज्ञात शातिर ठगों ने उसे इंटरनेट के माध्यम से अपने मकड़जाल में फंसाया। इस दौरान ठगों ने 65 लाख 5 हजार 619 रुपए की ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।

खबर लिखे जाने तक साइबर क्राइम जिला कपूरथला की पुलिस ने संतोख सिंह की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धारा 420 सहित 66 (डी) आई.टी. एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला कपूरथला में फगवाड़ा, कपूरथला सहित जिले के अन्य शहरों और कस्बों में इसी तरह मासूम लोगों के साथ शातिर साइबर ठगों द्वारा लाखों रुपए की धोखाधड़ियों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है जिसे लेकर पुलिस जांच का दौर जारी बताया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News