मकान में फटा सिलेंडर, धमाके से महिला के उड़े चिथड़े

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2020 - 12:44 PM (IST)

लुधियाना/कोहाड़ा(राज, सन्दीप): लुधियाना के नीची मंगली स्थित एक क्वार्टर में गैस सिलेंडर फट गया, जिससे महिला के चीथड़े उड़ गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि क्वार्टर की दीवारें तक टूट गई। धमाका सुनकर ही आसपास के लोगों को घटना का पता चला। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही मौके पर थाना फोकल प्वाइंट के अंतर्गत चौकी ईश्वर नगर की पुलिस पहुंची। सिलेंडर फटने से महिला का शरीर बुरी तरह जल गया। धमाके से महिला के सिर का सिर्फ कंकाल ही रह गया था। मृतक महिला की पहचान सोनीं (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी देते हुए ईश्वर नगर चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि महिला सोनीं, नीची मंगली स्थित फेस-8 के इलाके में एक फैक्ट्री में लेबर का काम करती थी। वह फैक्ट्री के ऊपर बने क्वार्टर में रहती थी। उसके आसपास के क्वार्टर खाली हैं और वो अकेली रहती थी। प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला सुबह के समय चाय बनाने लगी थी। इस दौरान सिलेंडर को आग लग गई और धमाका हो गया। कमरा छोटा होने के कारण महिला को बाहर जाने का मौका नहीं मिला और धमाके से उसके शरीर के चीथड़े तक उड़ गए। उसके शरीर का सारा मांस जल गया और सिर का सिर्फ कंकाल ही नजर आ रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका का शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि अब तक मृतका के किसी पारिवारिक मैंबर का पता नहीं चल सका। उसके परिवार का पता लगा कर उनसे संपर्क करने का प्रयत्न किया जा रहा है। उनके आने तक 72 घंटों के लिए शव रखवा दिया है। परिवार के आने के बाद ही आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News