दल खालसा और मान दल ने 25 जनवरी को पंजाब बंद का किया ऐलान

punjabkesari.in Friday, Jan 10, 2020 - 05:00 PM (IST)

जालंधर(चावला): दल खालसा और मान दल के प्रधान द्वारा 25 जनवरी, 2020 को पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। 

जानकारी के अनुसार प्रैस कांफ्रेंस के दौरान दल खालसा के प्रधान हरपाल सिंह और सिमरनजीत सिंह मान ने ऐलान करते हुए कहा कि 25 जनवरी को उनके द्वारा पंजाब बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आर.एस.एस. का एजैंडा देश को हिंदु राष्ट्र बनाने का है, लेकिन पंजाबी इसका हिस्सा कभी नहीं बनेंगे। इस अवसर पर दल खालसा के प्रधान हरपाल सिंह चीमा, कंवर पाल सिंह, हरचरन सिंह धामी, मान दल के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान, गुरसेवक सिंह, सुखजीत सिंह डरोली तथा अन्य लोग भी मौजूद थे। 

Edited By

Sunita sarangal