अकाली सरपंच कत्ल कांड का आरोपी महाराष्ट्र से बटाला पुलिस ने किया काबू

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 09:27 PM (IST)

बटाला (खोखर): गांव ढिलवां के पूर्व अकाली सरपंच दलबीर सिंह के कत्ल केस में बटाला पुलिस ने आरोपी अमृतपाल सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी गांव दालम नंगल को बीती रात महाराष्ट्र के जिला परबानी के पूर्ना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी हजूर साहिब (नांदेड़) को जा रहा था। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस जिला बटाला के मुख्य उपिंद्रजीत सिंह घुमण ने बताया कि बीती 18 नवम्बर को गांव ढिलवा में कुछ व्यकितीयों दारा पुर्व सरपंच दलबीर सिंह का कत्ल कर दिया गया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना कोटली सूरत मल्ली में मुकदमा नं 36 तिथि 19-11-2019 को जुर्म 302,148,149 भ.द 25,27-54-59 अस्ला एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया था। 

आरोपी गिरफ्तारी से डरते हुए तब से ही फरार था। एस. एस. पी बटाला ने बताया कि तफ्तीश दौरान बात सामने आई थी कि अृतपाल सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी गांव दालम नंगल,थाना किला लाल सिंह बी इस कत्ल दी वारदात में शामिल थे। सूचना के आधार पर जसबीर सिंह राए,एस. पी स्थानिय बटाला की निगरानी में एक पुलिस पार्टी जिसमें बलबीर सिंह डी. एस. पी फतेहगढ़ चूड़ियां व एस. आई सुखविन्द्र सिंह मुख्य अफ्सर थाना सिटी व ओर कर्मचारियों की पार्टी तैयार करके आरोपी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र भेजी गई थी। 

एस. एस. पी बटाला ने बताया कि पुलिस पार्टी को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब अमृतपाल सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी गांव दालम नंगल को 25 नवम्बर को रा 9 बजे महाराष्ट्र के जिला परबानी के पूर्ना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया,जो कि हजूर साहिब (नादेड़) जो जा रहा था। आरोपी को जल्द पंजाब लाया जा रहा तै। एस. एस. पी बटाला ने कहा कि बारी आरोपीयों की भाल भी जारी है उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Mohit