डलहौजी घूमने गए जालंधर के Tourists की खाई में गिरी कार, 3 की दर्दनाक मौ/त
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 12:46 PM (IST)
पंजाब डेस्क : हिमाचल प्रदेश घूमने गए जालंधर के लोगों के साथ दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के कुछ युवक और युवतियां डलहौजी घूमने गए थे। इस दौरान डलहौजी के गांधी चौक के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान गाड़ी में सवार 2 युवकों और एक युवती की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। वह काफी प्रयास के बाद खाई तक पहुंचे पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों मृतकों के जालंधर निवासी होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने परिवारों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

