रामतीर्थ परिक्रमा में TikTok पर डांस करना नवविवाहिता को पड़ा महंगा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 05:17 PM (IST)

अमृतसर(अरुण): भगवान वाल्मीकि तीर्थ की परिक्रमा में पंजाबी गाने के टिकटॉक पर नंगे सिर डांस करने वाली एक नव-विवाहिता लड़की के खिलाफ कार्रवाई करते थाना लोपोके की पुलिस द्वारा केस दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत में वडाला भिट्टेवड्ड निवासी साहिब सिंह ने बताया कि वह गुरू ज्ञान नाथ वाल्मीक धर्म समाज रामतीर्थ का सेवक है। 18 नवम्बर को एक नामालूम लड़की जिसके हाथों में चूड़ा पाया था। नंगे सिर पंजाबी गायक हर्फ चीमा के गाने साल अठारवा हिला दिए 25 गांव के ऊपर धार्मिक स्थान की परिक्रमा में टिकटॉक पर नाच करती रही, जिसके साथ श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

 

Vaneet