पंजाब में Bird Flu का खतरा: 31,600 मुर्गे/ मुर्गियों को मार कर दफनाया

punjabkesari.in Tuesday, May 11, 2021 - 10:19 AM (IST)

लुधियाना: पंजाब में कोरोना महामारी के बीच लुधियाना में बर्ड फ्लू के केस सामने आए है। पशु पालन विभाग किला रायपुर स्थित सूबा सिंह पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने पर इस फार्म को पूर्ण तौर पर अपनी निगरानी में ले लिया है।

विभाग की विशेष टीमों ने सेफ्टी किट्स का पहन कर लगभग 75000 से 31600 मुर्गे, मुर्गियों को मार कर जमीन में गहरा गढ्ढा खोद कर दफना दिया। यहां पर यह बता दें समूचे इलाका निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पोल्ट्री फार्म के नजदीक किसी को नहीं आने दिया जा रहा।

मीडिया को भी दूर रहने को ही कहा गया है।पशु पालन विभाग के अधिकारी ने बताया कि अभी इस अप्रेशन को 5-6 दिन और लगेंगे। उन्होंने बताया कि जानकारी के लिए सिविल वेटनरी अस्पताल किला रायपुर के कंट्रोल रूम (बर्ड फ्लू) स्थापित कर दिया गया है।यह भी स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल स्थिति पूरे कंट्रोल में है। कोई घबराने की बात नहीं है। 

Content Writer

Vatika