डी.ए.पी. खाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने फूंका CM चन्नी का पुतला

punjabkesari.in Monday, Nov 08, 2021 - 02:38 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): पंजाब में डी.ए.पी. खाद की भारी किल्लत और ब्लैक में बिक रही खाद के विरोध में आज शिरोमणी अकाली दल की तरफ से डी.सी. दफ्तर  के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। विधानसभा हलके मुख्य सेवक रोहत कुमार मोंटू वोहरा, देहाती हलके के मुख्य सेवक जोगिन्द्र सिंह जिन्दू प्रधान, गुरूहरसहाए विधानसभा हलके के मुख्य सेवक वरदेव सिंह नोनी मान और जीरा विधानसभा हलके के मुख्य सेवक जनमेजा सिंह सेखों के नेतृत्व नीचे किए गए रोष प्रदर्शन दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला भी फूंका गया। 
 

इस मौके अकाली नेताओं ने कहा कि पंजाब में किसानों को डी.ए.पी. खाद नहीं मिल रही, जिस कारण उनको भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने दोष लगाया कि पंजाब सरकार की तरफ से अभी तक सोसायटियों को डी.ए.पी. खाद स्पलाई नहीं की गई और किसान मजबूर होकर ब्लैक में खाद खरीद रहे है। अकाली नेताओं ने बताया कि किसानों को डी.ए.पी. खाद के साथ-साथ जबरदस्ती दवाईयां भी दी जा रही है, जो किसान खरीदना नहीं चाहते। 

सभी हलका इंचार्जों ने इस मौके कहा कि गेहूं की बिजाई शुरू हो चुकी है, जिस कारण सभी किसानों को तुरंत डी.ए.पी. खाद चाहिए। उन्होने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर दोष लगाते हुए कहा कि वह सस्ती शोहरत हासिल करने के लिए झूठी बियानबाजी करके पंजाब के लोगो को गुमराह करते है। इस मौके अकाली नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कमिशनर फिरोजपुर को मांग पत्र भी सौंपा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

 

 

Content Writer

Sunita sarangal