जालंधर में सुबह ही छाया अंधेरा, गरज के साथ बरसे काले बादल

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 12:50 PM (IST)

जालंधर: लोहड़ी शुरू होने से पहले ही मौसम ने अपनी करवट बदल ली। जालंधर सहित अन्य जिलों में सुबह के समय ही काले बादलों ने अपना डेरा जमा लिया है। सुबह करीब 10.15 बजे दिन में ही रात का एहसास हो रहा है। लोहड़ी के पर्व पर सुबह ही ठंडी हवाओं और गरज के साथ बारिश हो रही है। ठंड बढ़ने से फिर से लोग अपने घरों में दुबक कर बैठ गए हैं। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिन बारिश होने की संभावना है। 

पंजाब में लोग बड़ी ही धूमधाम से लोहड़ी का त्यौहार मनाते हैं। इस पर्व पर पतंगबाज अपनी पतंगें उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। बच्चे-बुढ़े सब मिलकर लोगों के घरों में जाकर लोहड़ी मांगते हैं। सुबह-सुबह ही एक दूजे के घरों में जाना शुरू कर देते हैं, लेकिन अचानक बदले इस मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। ठंड इतनी बढ़ गई है कि लोग घरों से बाहर निकलने को तैयार ही नहीं है।


Edited By

Sunita sarangal