आप भी रहें थोड़ा सावधान! पंजाब में Dating Apps बने बड़ा खतरा, ऐसे चल रहा गंदा खेल
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 05:35 PM (IST)
सुल्तानपुर लोधी (धीर): साल 2025-26 के दौरान कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी इलाके में c साइबर क्राइम ब्रांच में हर महीने ऑनलाइन फ्रॉड की दर्जनों शिकायतें दर्ज हो रही हैं और साल भर में यह संख्या सैकड़ों में पहुंच रही है। साइबर फ्रॉड करने वालों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे नए तरीके भी काफी चालाकी भरे हैं। फ्रॉड करने वाले पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और डेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों से दोस्ती करते हैं। कुछ समय बाद दोस्ती को प्यार में बदलकर भरोसा हासिल कर लेते हैं और जब लड़की व लड़का पूरी तरह से उनके जाल में फंस जाता है, तो अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे मांगते हैं। पैसे मिलते ही जालसाज कॉन्टैक्ट तोड़कर गायब हो जाते हैं।
जानकारी के मुताबिक डेटिंग ऐप्स से जुड़े लव स्कैम के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जिसमें जालसज विदेशी नागरिक या अमीर लोग बनकर जवान लड़के/लड़कियों, महिलाओं और बच्चों को इमोशनली फंसाते हैं। ऐसे मामलों में सबसे ज्यादा शिकार जवान लड़के/लड़कियां, बच्चे और महिलाएं होती हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप और सोशल मीडिया के जरिए नकली आईडी बनाकर पैसे मांगने, ओटीपी हासिल करने और क्यू आर कोड स्कैन करके अकाऊट से पैसे निकालने के मामले भी सामने आ रहे हैं, जिसमें बुजुर्ग माता-पिता, छोटे व्यापारी और आम लोग भी इस फ्रॉड का निशाना बन रहे हैं।
साइबर क्राइम डिपार्टमेंट, कपूरथला के एएसआई हरभजन सिंह मुंशी ने लोगों से अपील की है कि वह अनजान लोगों से ऑनलाइन कॉन्टैक्ट करते समय सावधान रहें और कोई भी पर्सनल या बैंकिंग जानकारी शेयर न करें। किसी भी शक वाले मामले में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉन्टैक्ट करने को कहा गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए जागरूकता और सावधानी ही सबसे बड़े हथियार हैं। साल 2025-26 में सुल्तानपुर लोधी और कपूरथला जिले में हर महीने दर्जनों साइबर फ्रॉड के केस दर्ज हो रहे हैं। यह संख्या पूरे साल में सैकड़ों तक पहुंच रही है।
किस तरह के केस बढ़ रहे हैं: साइबर क्राइम ब्रांच के मुताबिक, सबसे ज्यादा केस
1. डैटिंग/लव स्कैम
फेक प्रोफाइल (विदेशी या अमीर व्यक्ति)
‘दोस्ती, प्यार, पैसे की मांग, गिफ्ट आया, कस्टम चार्ज देना’ जैसे झांसे होते हैं।
2. सोशल मीडिया फ्रॉड
फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फेक आई.डी., जान-पहचान वालों की फेक आई.डी. बनाकर पैसे कमाना।
3. वाट्सएप्प स्कैम
ओटीपी, लिंक या ‘अर्जेंट हैल्प’ के नाम पर फ्रॉड,
मर्चैंट के साथ पेमैंट फ्रॉड।
4. ऑनलाइन पेमैंट फ्रॉड
क्यू आर कोड स्कैन करके पैसे निकालना।
ओएलएक्स व मार्कीटप्लेस फ्रॉड, इसमें लड़कियां और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं, खासकर डेटिंग ऐप स्कैम में युवा, छोटे व्यापारी और दुकानदार।
शिकायतों में बढ़ोतरी
साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायतें बढ़ रही हैं और ऑनलाइन पोर्टल: cybercrime.gov.in पर रिपोर्टिंग भी बढ़ी है लेकिन पुलिस के मुताबिक, लोग अब ज़्यादा जागरूक हो रहे हैं और केस दर्ज करा रहे हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने चेतावनी दी है कि अनजान लोगों से दोस्ती न करें, कोई भी पैसा भेजने से पहले अच्छी तरह चेक करें, ओ.टी.पी. व बैंक की जानकारी किसी के साथ शेयर न करें, ए.पी.के. जैसी संदिग्ध फाइलें डाऊनलोड या खोलें नहीं, इससे आपका सारा डेटा (सारी जानकारी) या बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई शक हो तो तुरंत 1930 पर कॉल करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

