बहू ने उड़ाए ससुराल वालों के होश, पूरी घटना जान नहीं होगा यकीन

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2024 - 02:37 PM (IST)

मोगा : बाबा नंद सिंह नगर मोगावासी सुखविन्द्र सिंह ने अपनी बहू पर 22 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जांच के बाद थाना सिटी मोगा द्वारा कथित आरोपी सिमरनजीत कौर निवासी गांव नत्थोके के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर के उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले की जांच कर रहे फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहकम सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में सुखविन्द्र सिंह ने कहा कि उसके लड़के हरदीप सिंह का विवाह जून 2023 में सिमरनजीत कौर के साथ धार्मिक रीतिरिवाजों अनुसार हुआ था।

उन्होंने अपनी बहू को विदेश भेजने के लिए 22 लाख रुपए खर्च किए, लेकिन उसकी फाइल रिजेक्ट हो गई तथा 22 अप्रैल 2024 को जो फीस हमने भरी थी, वह सिमरनजीत कौर ने खाते में जमा हो गई। इसके बाद वह 26 अप्रैल 2024 को बिना बताए घर से चली गई, तथा पैसे देने से इंकार कर दिया तथा अपना खाता भी बंद करवा दिया। इस तरह उसने हमारे साथ धोखा किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच डी.एस.पी. स्पैशल क्राइम ब्रांच मोगा को करने का आदेश दिया। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष पेश कररने के लिए बुलाया। जांच के बाद शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए जाने पर कथित आरोपीके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, गिरफ्तारी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News