दसूहा की बेटी का 10वीं में शानदार प्रदर्शन, 98.6% अंक से सबको किया हैरान
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 08:05 PM (IST)
तलवाड़ा : सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परिणामों में कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसूहा की छात्रा दीपकरमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन किया है। तलवाड़ा की रहने वाली इस होनहार बेटी दीपकरमन, जो कि मनदीप सिंह और करुणा परिहार की पुत्री हैं, ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है।
दीपकरमन ने बताया कि कड़ी मेहनत, निरंतरता और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्कूल प्रबंधन और क्षेत्र के लोगों ने दीपकरमन को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे मेहनती बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर होते हैं।
माता-पिता ने भी अपनी बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस मौके पर माता सुरिंदर कौर, लवइंदर सिंह, जसवंत कौर, इकबाल सिंह, अर्शदीप सिंह और सिमरनजीत कौर उपस्थित थे।

