ऑडियो विवाद पर आई.जी. ने महिला SHO की लगाई क्लास

punjabkesari.in Saturday, Nov 24, 2018 - 03:55 PM (IST)

फिरोजपुरः फाजिल्का से कांग्रेस विधायक दविंदर सिंह घुबाया और थाना इंचार्ज लवमीत कौर विवाद पर सीनियर पुलिस अधिकारियों ने सख्त नोटिस लिया है। फिरोजपुर के इंस्पेक्टर जरनल ने इस घटना को लेकर पांच जिलों के सीनियर पुलिस कप्तानों को पुलिस मर्यादा में रहने की चेतावनी दी है।

आई.जी. की तरफ से जारी पत्र में लिखा गया है कि घुबाया और महिला पुलिस अधिकारी की बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिस कारण लोगों के मन में पुलिस का अक्स खराब हुआ है। इसकी शिकायत सीनियर अधिकारियों को सूचित न करके सीधा सोशल मीडिया पर वायरल करना पुलिस नियमों के खिलाफ है।



इतना ही नहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मोगा जिलों के सीनियर पुलिस कप्तानों को आई.जी. ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को ऐसी समस्या आती है तो पहले वह सीनियर आधिकारियों को बताए। अगर यह समस्या जिला स्तर पर हल नहीं होता तो फिरोजपुर रेंज तक भी पहुंच  की जा सकती है। इन नियमों की गंभीरता के साथ पालना करने की हिदायत की गई है।

Mohit