DC ऑफिस के कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल, लोग हो रहे परेशान
punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 04:09 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): अपनी मांगों को लेकर पंजाब के DC दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने 23 जुलाई से 26 जुलाई तक हड़ताल का ऐलान किया है। इसके तहत गुरदासपुर में DC ऑफिस के कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण DC ऑफिस, SDM ऑफिस, तहसील और सब-तहसील में सरकारी काम पर असर पड़ा है। दफ्तरों में अपना काम करवाने आने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि वे अपने जरूरी काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हड़ताल की वजह से कोई काम नहीं हो रहा है। इससे समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। लोगों ने पंजाब सरकार से अपील की है कि कर्मचारियों की मांगों को जल्द हल किया जाए ताकि आम लोगों को कोई दिक्कत न हो।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

