डी.सी. थोरी ने स्ट्रांग रूम का लिया जायजा, ई.वी.एम. मशीनों को लेकर कही यह बात

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 05:27 PM (IST)

जालंधर (चोपड़ा) : डी.सी. घनश्याम थोरी ने डायरैक्टर लैंड रिकार्डज दफ्तर, सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज एंड मेरिटोरस स्कूल का दौरा करके किया। इस दौरान उन्होंने वहां स्थापित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान ई.वी.एम. की सुरक्षा के लिए तैनात पंजाब पुलिस, पंजाब आर्मड पुलिस के जवान व सी.ए.पी.एफ. के सुरक्षा जवानों के साथ बातचीत की और उन्हें दिशा-निर्देश जारी किए और स्ट्रांग रूम में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो का भी जायजा लिया।

डी.सी. ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को स्टोर करने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्टोर ई.वी.एम. में भी वी.वी.पैट. मशीनों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं तथा वोटों की गिणती वाले दिन यह प्रबंध लगातार ऐसे ही जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और चुनाव आब्जर्वरों की मौजूदगी में यहां मशीनों को रखा गया था, जिसके बाद प्रशासन ने स्ट्रांग रूम को पूरी तरह सील करना सुनिश्चित किया। मतगणना के लिए उम्मीदवारों और आब्जर्वरों की मौजूदगी में अब 10 मार्च को स्ट्रांग रूम खुलेंगे। घनशाम थोरी ने कहा कि स्ट्रांग रूम में ई.वी.एम. और वी.वी.पैट मशीनों की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों पर वोटिंग मशीनों पर नजर रखने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगाए गए हैं। किसी भी समय ई.वी.एम. की सुरक्षा की जांच करने के लिए उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए एक एल.ई.डी. स्क्रीन भी है।

इस दौरान डी.सी. थोरी ने निर्वाचन अधिकारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए निर्धारित स्थानों पर वाटर प्रूफ टेंट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए 3 स्तरीय व्यवस्था की गई है, जिसे 3 अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि डायरैक्टर लैंड रिकार्डज दफ्तर, सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज एंड मेरिटोरस स्कूल की बिल्डिंग के अंदर और बाहर पंजाब पुलिस और पंजाब आर्मड पुलिस के जवानों द्वारा सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है जबकि आंतरिक सुरक्षा कवर सी.ए.पी.एफ. जवानों द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini