डी.सी.पी. व ''आप'' विधायक विवाद पर बोले सुखपाल खैहरा, की ये मांग

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 07:42 PM (IST)

चंडीगढ़ : जालंधर में पनपे डी.सी.पी. व 'आप' विधायक के बीच विवाद पर कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा ने मान सरकार पर तीखा हमला बोला है। खैहरा ने जालंधर में हुए डी.सी.पी. नरेश डोगरा व 'आप' विधायक रमन अरोड़ा के बीच विवाद होने की तत्काल जांच करने मांग की है। सुखपाल खैहरा ने एक टवीट के माध्यम से पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने टवीट में कहा है कि सट्टेबाजी के नए कोण को 'आप' विधायक और डी.सी.पी. के बीच विवाद का मूल कारण बताया जा रहा है। रिपोर्ट में जालंधर में "सट्टा" काऊंटरों में कई गुना वृद्धि के संकेत दिए गए हैं। खैहरा ने कहा है कि क्या यही "बदलाव" है। सुखपाल खैहरा ने जालंधर में बढ़ रहे सट्टा काऊंटर को लेकर सख्त जांच करवाने की मांग की है। 
 
बता दें कि जालंधर में डी.सी.पी. नरेश डोगरा व आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के बीच विवाद पनप गया था, जिसमें विधायक के वर्करों द्वारा डी.सी.पी. को प्रताड़ित किया गया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। इतना ही नहीं इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया, लेकिन बावजूद इसके डी.सी.पी. नरेश डोगरा के हाथ में तबादले का नोटिस थमा दिया गया। 

Content Writer

Subhash Kapoor