Ludhiana: गंदे नाले में तैरता मिला कई दिन पुराना श/व, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 01:14 PM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर के व्यस्त इलाके चांद सिनेमा पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां स्थित गंदे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। नाले में शव होने की खबर फैलते ही राहगीरों का भारी हुजूम जमा हो गया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 4, हैबोवाल और सलेम टाबरी की पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं।

हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंचने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई घंटों तक 'हदबंदी' की भेंट चढ़ी रही। थानों की पुलिस इस बात को लेकर उलझी रही कि घटनास्थल किस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। जब पुलिस सीमा विवाद को सुलझाने में जुटी थी, तब तक तमाशबीनों की भीड़ बढ़ती रही।

शुरुआती जांच में शव काफी पुराना लग रहा है और पानी में रहने के कारण फूल चुका है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह शव पीछे से कहीं बहकर आया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना डिविजन नंबर 4 की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News