बंद घर में फर्श पर मिला शव, मामला दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2023 - 01:26 PM (IST)

नयागांव : शिवालिक विहार में एक बंद घर से एक शव बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं एस.एच.ओ. जयदीप जाखड़ ने बताया कि शिवालिक विहार में एक बंद घर से शव मिला है, जिसकी पहचान 50 वर्षीय जसकरण सिंह के रूप में हुई है। वह घर में अकेले रहता था। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक फर्श पर गिरा हुआ था। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना
पुलिस के अनुसार व्यक्ति 3-4 दिनों से फर्श पर गिरा हुआ था। शव की बदबू घर से बाहर आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। एस.एच.ओ. जयदीप ने बताया कि शव फूला हुआ था। वह घर में अकेला रहता था। वहीं पुलिस द्वारा अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here