व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल, रस्सियों से बंधा मिला शव

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 03:26 PM (IST)

जालंधर(वरुण, सोनू): जालंधर के कूल रोड के नजदीक सुभाना फाटक के पास उस समय सनसनी फैल गई जब गंदे नाले के पास बेरहमी से कत्ल किए गए एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। लोगों ने गंदे नाले के बाहर पड़े शव को देखकर थाना नंबर-7की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना नंबर-7 के ए.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन कमलजीत सिंह, एच.एस.ओ. नवीन पाल सिंह और ए.एस.आई. बलविन्दर इकबाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

PunjabKesari, dead body found tied with ropes

पुलिस के अनुसार मृतक को किसी अन्य स्थान पर मारने के बाद शव को उस स्थान पर रख दिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति का शव प्लास्टिक की रस्सियों से बंधा हुआ था। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई और पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News