जालंधर के इस इलाके से मिला व्यक्ति का श''व, मचा हड़कंप
punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 02:37 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में खाली प्लाट से व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाबा दीप सिंह नगर में खाली प्लाट से व्यक्ति का शव मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान वीरू पुत्र बलवंत सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के भाई गोपाल ने बताया कि वह परिवार सहित नूरपुर कालोनी में रहता है। उसका भाई 26 तारीख से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी। आज सुबह उन्हें एक व्यक्ति ने बताया कि उसके भाई वीरू का शव बाबा दीप सिंह नगर पठानकोट बाइपाईपास के पास खाली प्लाट में पड़ा हुआ है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसने बताया कि मृतक के 2 बच्चे है और वह मजदूरी करता था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here