लैब में मिली नौजवान की लाश, 3 बहनों का था इकलौता भाई

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 09:01 PM (IST)

मुल्लांपुर दाखा (कालिया): मुल्लांपुर लुधियाना जी.टी रोड पर दशमेश नगर स्थित डा. लाल पैथ लैब में आज लैब चला रहे नौजवान दलजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी गांव गुजरवाल (27 साल) की भेदभरी हालत में मौत हो जाने की खबर मिली है।

प्राप्त जानकारी अनुसार दलजीत सिंह लैब टेक्नीशियन ने बीती रात अपनी मां जसवंत कौर को फोन करके कहा कि था कि उसने सुबह मरीजों के सैंपल चैक करने जाना है और वह जल्द ही घर लौटेगा, लेकिन उसकी मां को रोजाना लैब खोलने वाले लड़के लवप्रीत सिंह ने बताया कि सुबह दुकान का शटर खुला था। जब मैंने शटर उठा कर देखा तो दलजीत सिंह की लाश फर्श पर पड़ी थी और उसके नाक से खून बह रहा था। इस संबंधित उसने थाना दाखा को भी सूचित किया। घटना का जायजा लेने के लिए थाना दाखा के प्रमुख अजैब सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और जायजा लिया।

थाना प्रमुख ने बताया कि मृतक दलजीत सिंह 3 बहनों का अकेला भाई था और इसने लैब खोली थी। बीती रात घर नहीं बल्कि लैब में सोया था। सुबह उसकी लैब में से लाश भेदभरी हालत में मिली है। इसकी मौत कैसे हुई लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपरांत ही पता लगेगा। ए.एस.आई हरजिन्दर सिंह ने मृतक के पिता बलवीर सिंह निवासी गुज्जरवाल के बयानों पर 174 की कार्यवाही अमल में लाई है।

Mohit