संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पंजाब पुलिस के सिपाही का शव

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 10:10 AM (IST)

लुधियाना (राम): पंजाब पुलिस के एक सिपाही का शव संदिग्ध परिस्थितियों में भामियां-जमालपुर रोड पर आंसल एन्क्लेव के नजदीक बरामद हुआ है। सूचना मिलते पी.सी.आर. दस्ता और थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान मनजिन्दर सिंह पुत्र प्रताप सिंह वासी पुलिस कालोनी जमालपुर लुधियाना के रूप में हुई है।
|
जांच अधिकारी हरजिन्दर सिंह ने बताया कि मृतक पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही नौकरी कर रहा था जो 4 फरवरी को ही 23 फरवरी तक छुट्टी लेकर आया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पत्नी गुरप्रीत कौर के बयानों पर आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक को देर रात देखने वाले व्यक्तियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मृतक मनजिन्दर अकेला नहीं था। उसके साथ 2 व्यक्ति और भी थे। मोटरसाइकिल भी उन दोनों में से ही एक चला रहा था। इसके कुछ देर बाद ही मृतक का शव इस तरीके से लावारिस मिलना कई संदेह पैदा करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News